{"_id":"667ee5a738b12fe7970dac27","slug":"two-hrtc-buses-broke-down-on-silaghrat-chamunda-route-chamba-news-c-88-1-cmb1002-128009-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिलाघ्राट, चामुंडा मार्ग पर खराब हो गईं एचआरटीसी की दो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिलाघ्राट, चामुंडा मार्ग पर खराब हो गईं एचआरटीसी की दो बसें
Fri, 28 Jun 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा। एचआरटीसी के चंबा डिपो की बसें रोजाना कहीं न कहीं खराब हो रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिल्लाघ्राट और चामुंडा मार्ग पर निगम की दो खराब बसें खड़ी हैं।
दोनों बसों के सड़क किनारे खड़े होने से जाम की समस्या पैदा हो रही है। दरअसल, वीरवार से सिल्लाघ्राट जीरो पाइंट के पास और शुक्रवार से चामुंडा मार्ग पर सड़क के किनारे निगम की खराब बसें खड़ी हैं। निगम की ओर से बसों की मरम्मत करने के लिए अभी तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है।
लोगों में किशोरी लाल, रतन चंद, किशन चंद, मीना देवी, सुनीता देवी, सरिता कुमारी और सरोज ने कहा कि सरकारी बसों में सफर करना मंहगा पड़ रहा है। बसें कहीं भी खराब हो रही हैं। ऐसे में उन्हें टैक्सी कर गंत्वय तक पहुंचना पड़ रहा है। वीरवार को भी दोपहर के समय चंबा से सिलाघ्राट के लिए रवाना हुई बस शाम के समय सिलाघ्राट जीरो पाइंट के पास खराब हो गई। इसके बाद कुछ सवारियां पैदल, कुछ निजी वाहनों से घर के लिए रवाना हुईं। निगम रूटों पर खटारा बसें भेज रहा है। चामुंडा मार्ग पर भी शुक्रवार से बस सड़क किनारे खड़ी है। इस कारण उक्त स्थान पर जाम लग रहा है। लोगों ने निगम से मांग की है कि बसों की मरम्मत कर इन्हें रूटों पर भेजा जाए।
विज्ञापन
--
कार्यवाहक अड्डा प्रभारी ओम शंकर ने कहा कि बसों में तकनीकी खराबी आ गई है। कहा कि मेकेनिकों को भेज कर बसों की मरम्मत करवाई जाएगी।