फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two houses ashes due to the fire from the garbage heap

कूड़े के ढेर से लगी आग से दो मकान राख

Wed, 18 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two houses ashes due to the fire from the garbage heap
सलूणी आईपीएच कार्यालय के पास घर में लगी आग से उठता धुआं।संवाद - फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। जलशक्ति विभाग के कार्यालय के साथ लगते दो मकान आग की भेंट चढ़ गए। मकानों में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। इससे प्रभावितों को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से तहसीलदार पवन ठाकुर ने चारों प्रभावितों मदन मोहन शर्मा, महिंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मी चंद शर्मा, सर्वेश पुत्र सत्यप्रसाद शर्मा और हिमालयन पत्नी सत्यप्रसाद को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सलूणी मुख्यालय स्थित जलशक्ति विभाग के कार्यालय के साथ लगे कूड़े के ढेर में बुधवार सायं 4:00 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और साथ लगते मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मकान से उठे धुएं को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सलूणी प्रशासन को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण पानी और मिट्टी से आग बुझाने में जुट गए। उपमंडल अधिकारी स्वाति गुप्ता ने अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। उस दौरान सिंग्गाधार में फायर ब्रिगेड की गाड़ी जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए गई हुई थी। यहां से लौटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आधा घंटा लग गया। तब तक आग प्रचंड हो चुकी थी। सूचना मिलने पर एनएचपीसी सुरंगानी से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का कार्य आरंभ किया। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने का क्रम जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रभावित देवगा में अपने नए मकान में रहते हैं जबकि सलूणी स्थित पुश्तैनी मकान किराये पर दिए थे। अग्निकांड के समय किरायेदार भी घर में मौजूद नहीं थे। प्रशासन ने एहतियातन आसपास के मकान खाली करवा दिए हैं। सूचना मिलते ही जिला मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर ने मौके पर पहुंच प्रभावितों को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री से हरसंभव सहायता प्रदान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed