{"_id":"62b5f9953e50e0237f113f7a","slug":"two-gynecologists-will-provide-services-for-a-month-chamba-news-sml4131617164","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह के लिए दो गायनी विशेषज्ञ देंगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह के लिए दो गायनी विशेषज्ञ देंगी सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एक माह तक गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार ने एक महीने के लिए चंबा में दो महिला विशेषज्ञों की तैनाती कर दी है।
ये विशेषज्ञ आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज से भेजे गए हैं जो ओपीडी में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ-साथ उनका इलाज भी करेंगे। अब मेडिकल कॉलेज से गर्भवती महिलाओं को प्रसव संबंधी ऑपरेशन करवाने के लिए टांडा रेफर नहीं किया जाएगा। इससे जिले की महिलाओं को थोड़ी राहत मिली है। दूरदराज के इलाकों से मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने पहुंचने वाली महिलाओं को विशेषज्ञों की सेवा नहीं मिल पा रही थी। इसकी वजह से उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। मेडिकल कॉलेज चंबा में हर माह 10 से 20 गर्भवती महिलाओं के प्रसव संबंधी ऑपरेशन होते थे लेकिन महिला विशेषज्ञ न होने से एक महीने से ये ऑपरेशन नहीं किए जा रहे थे। शुक्रवार को गायनी ओपीडी में विशेषज्ञों से महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि सरकार ने एक माह के लिए डेपुटेशन पर दो महिला विशेषज्ञों की मेडिकल कॉलेज में तैनाती की है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव संबंधी ऑपरेशन के लिए अब परेशानी नहीं होगी।