{"_id":"62d19288882b742a8219410e","slug":"two-gram-panchayats-of-the-district-will-be-made-model-chamba-news-sml4153332183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की दो ग्राम पंचायतें बनेंगी मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की दो ग्राम पंचायतें बनेंगी मॉडल
विज्ञापन
चंबा। जिले की दो पंचायतें मॉडल बनेंगी। इन पंचायतों के मॉडल बनने से ग्रामीणों को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी। विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत मंगला और विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत मेल का चयन सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत किया गया है। योजना के तहत चयनित होने के बाद विभिन्न विभागों की ओर से पंचायतों को मॉडल बनाने के लिए विकास का खाका तैयार किया जा रहा है। डीपीआर बनने के बाद इसे स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
उसके बाद बजट की व्यवस्था होते ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। इन पंचायतों को मॉडल बनाने का मकसद ग्रामीणों को पंचायत में हर सुविधा उपलब्ध करवाना है। जानकारी के मुताबिक चयनित पंचायतों में स्वास्थ्य, शिक्षा और बेहतर आवाजाही के लिए पक्के रास्तों का निर्माण किया जाएगा। पंचायत के स्कूलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा सिंचाई और बिजली व्यवस्था को लेकर रास्तों में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। हाल ही में आयोजित बैठक में सांसद किशन कपूर ने भी जिला प्रशासन को इसके बारे में जरूरी निर्देश दिए हैं।
निर्देशों के बाद उपायुक्त ने भी विभागों को कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा है। इसके अलावा कृषि और बागवानी को लेकर भी यहां पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था का प्रबंध किया जाएगा। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत पंचायतों का चयन कर लिया गया है। अब विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए खाका बनाया जा रहा है। सभी विभाग इस कार्य में जुटे हुए हैं।