फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two days corona vaccination schedule released, chamba news

दो दिनों का कोरोना टीकाकरण शेड्यूल जारी

Sun, 11 Apr 2021 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Two days corona vaccination schedule released, chamba news
चंबा। स्वास्थ्य विभाग चंबा की ओर से कोरोना टीकाकरण व पंजीकरण के लिए 12 और 13 अप्रैल का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण पंजीकरण और टीका लगवाने की व्यवस्था की गई है। जिसमें 12-13 अप्रैल को स्वास्थ्य खंड पुखरी में आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, एमसीएच मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, राजनगर, चनेड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

12 अप्रैल को स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल हॉस्पिटल तीसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेहल बघेईगढ़, स्वास्थ्य केंद्र थनेईकोठी, सेईकोठी गरेड़, सनबाल और 13 अप्रैल स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल हॉस्पिटल तीसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झज्जाकोठी, बघेईगढ़, जसौरगढ़, नकरोड, कलहेल, बौंदेड़ी स्वास्थ्य उपकेंद्र, सनवाल, लड़ान, डूगली, भराड़ा में टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 12 और 13 अप्रैल को स्वास्थ्य खंड किहार में सिविल हॉस्पिटल किहार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंडला, ब्रंगाल, डियूर, वांगल, स्वास्थ्य उपकेंद्र तेलका, सिविल हॉस्पिटल सलूणी, स्वास्थ्य उपकेंद्र भादल, डाड़, तूगाला, 12 अप्रैल को स्वास्थ्य खंड भरमौर में सिविल हॉस्पिटल भरमौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली, स्वास्थ्य उप केंद्र हड़सर, कुगति, चौविया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला और 13 अप्रैल को स्वस्थ्य खंड भरमौर में सिविल हॉस्पिटल भरमौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला और स्वास्थ उप केंद्र चन्हौता, सामरा, लाहल और स्वास्थ उप केंद्र दयोल के तहत आगनबाड़ी केंद्र बजोल में आयोजित किए जाएंगे। 12 अप्रैल को स्वास्थ्य खंड चूड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला, स्वास्थ्य उपकेंद्र कोलका, जटकरी राड़ी और 13 अप्रैल को स्वास्थ्य खंड चूड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला, लिल्ह स्वास्थ्य उपकेंद्र गेट, रठियार जुम्हार, उटीप में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड समोट में 12 अप्रैल को सिविल हॉस्पिटल डलहौजी, चुवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता, मोंरठू, हूनेरा, समोट और 13 अप्रैल को सिविल हॉस्पिटल डलहौजी, चुवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, समोट स्वास्थ्य उपकेंद्र साडल, एनएचपीसी समलेऊ में कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य खंड किलाड़ में 12 अप्रैल को सिविल अस्पताल किलाड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरवास, स्वास्थ्य उपकेंद्र लुज, सुराल बटोरी और 13 अप्रैल को सिविल अस्पताल किलाड़, स्वास्थ्य उपकेंद्र हिलतबान व उडीन में शिविरों में जा कर टीकाकरण की सुविधा लोग उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed