{"_id":"6817528498929699500ba3fa","slug":"two-cow-shelters-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-sail-fodder-also-burnt-chamba-news-c-88-1-cmb1003-149786-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सेल में आग से दो गोशालाएं राख, चारा भी जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सेल में आग से दो गोशालाएं राख, चारा भी जला
विज्ञापन
सेल में आग से दो गोशालाएं राख, चारा भी जला
भटियात की ग्राम पंचायत नैणीखड्ड की घटना
रविवार अल सुबह करीब पांच बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। भटियात क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत नैणीखड्ड के गांव सेल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गोशालाओं में अचानक आग भड़क उठी। यह हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। आग लगने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने धुएं की लपटें उठती देखीं। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए लेकिन तब तक आग प्रचंड रूप धारण कर चुकी थी। गनीमत यह रही कि गोशाला में कोई पशु नहीं बंधा था। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक ये गोशालाएं कालू राम और ज्ञान चंद की थीं। दोनों प्रभावित हर रोज की तरह अपने पशुओं को सुबह ही चराने के लिए ले गए थे। जैसे ही वे गोशालाओं से निकले तो कुछ ही देर बाद अचानक इनमें आग लग गई। देखते ही देखते गोशालाएं आग की लपटों में घिर गईं। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। दोनों गोशालाएं पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। चारा भी राख में तबदील हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान कमलेश राणा मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत स्थानीय पटवारी को अग्निकांड की जानकारी देकर आगे की कार्रवाई शुरू करवाई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण भी इस घटना को लेकर हैरान हैं कि आखिरकार सुबह-सवेरे इस तरह दोनों गोशालाओं में एक साथ आग कैसे लग गई। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश राणा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौका करने का आह्वान किया है। प्रभावितों को पंचायत की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी।