फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two chemist shops sealed in Bharmour, Lachodi, license also suspended for a week

Chamba News: भरमौर, लचोड़ी में दो केमिस्ट की दुकान सील, लाइसेंस भी एक हफ्ते के लिए निलंबित

Sat, 26 Oct 2024 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Oct 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Two chemist shops sealed in Bharmour, Lachodi, license also suspended for a week
स्टेरॉयड इंजेक्शन का रिकाॅर्ड नहीं रखने पर की गई कार्रवाई, कुछ दिन पहले जांचा था रिकॉर्ड
विज्ञापन

विभाग ने दवा विक्रेताओं को दिए हैं नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों का रिकॉर्ड रखने के निर्देश
प्रवीण कुमार
चंबा। जिले के दो केमिस्टों के लाइसेंस स्वास्थ्य विभाग ने एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिए हैं। एक हफ्ते के लिए दोनों दवा विक्रेताओं की दुकान सील कर दी गई हैं। केमिस्टों के पास स्टेरॉयड इंजेक्शन का रिकाॅर्ड नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। इन दवा विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए चंबा से विभाग ने रिपोर्ट बनाकर स्टेट ड्रग कंट्रोलर को भेजी थी। उन्होंने दवा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका लाइसेंस निलंबित किया है। साथ ही एक हफ्ते के लिए उनकी दुकानों को सील करने के आदेश जारी किए हैं। अब इन दुकानों में एक हफ्ते तक कोई भी दवाई नहीं बेची जा सकेगी। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले की सभी दवा दुकानों में नशीली दवाइयों का रिकॉर्ड जांचा था। भरमौर और लचोड़ी में दो केमिस्ट की दुकानों में स्टेरॉयड इंजेक्शन की बिक्री का रिकॉर्ड नहीं मिला था। इनके पास इंजेक्शन खरीदने का रिकॉर्ड था, लेकिन बेचने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। केमिस्टों को साफ हिदायत है कि नशे में इस्तेमाल होने वाली सभी दवाइयों का पूरा रिकॉर्ड रखें। किस मरीज को दवाई दी गई और किस डॉक्टर की पर्ची पर दवाई लिखी थी। इसका भी उन्हें रिकॉर्ड रखने को कहा गया है। उधर, इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य केमिस्टों में हड़कंप मच गया है।

--
सहायक स्टेट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन ने बताया कि चंबा के दो केमिस्टों के खिलाफ स्टेरॉयड इंजेक्शन का सही रिकॉर्ड नहीं रखने पर यह कार्रवाई की गई है। नशीली दवाइयों का नशे में बढ़ रहे प्रचलन को रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed