फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Trust meeting not held for one and a half years, administration should call soon: Sabha

डेढ़ साल नहीं हुई ट्रस्ट की बैठक, प्रशासन जल्द बुलाए : सभा

Sun, 11 Aug 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Aug 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Trust meeting not held for one and a half years, administration should call soon: Sabha
चंबा। सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक का आयोजन जल्द किया जाए। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ साल से यह बैठक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ऐसे में ट्रस्ट के संचालन में परेशानियां पेश आ रही हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि वे पिछले काफी समय से इस बारे मांग कर रहे हैं, मगर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। रविवार को आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान सुरेश कुमार कश्मीरी ने की। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर सहित वंशीगोपाल मंदिर की रसोईघर की हालत खस्ता है। इन रसोईघर की मरम्मत की दरकार है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले पर उचित कदम उठाए जाएं। बैठक में जन्माष्ष्टमी पर्व को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि 22 अगस्त से 26 तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में मंदिरों को सजाने, शोभायात्रा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed