{"_id":"6a53d39c8b784b20e702088c","slug":"truck-stuck-near-batti-di-hatti-traffic-disrupted-for-three-hours-chamba-news-c-88-1-ssml1006-189775-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बत्ती दी हट्टी के पास फंसा ट्रक, तीन घंटे तक बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बत्ती दी हट्टी के पास फंसा ट्रक, तीन घंटे तक बाधित रहा यातायात
Sun, 12 Jul 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
कच्ची सड़क पर बड़े वाहन गुजरने से पेश आ रही समस्या
वाहन में सवार लोगों को पैदल ही पूरी करनी पड़ी अपनी यात्रा
बारिश होने पर एनएच पर खराब हो रहे हालात, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग बत्ती दी हट्टी के पास ट्रक फंसने से तीन घंटे वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा। रविवार सुबह आठ बजे चंबा से भरमौर जा रहा ट्रक कच्ची सड़क में फंस गया।
चालक ने ट्रक को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग वाहनों से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। लोगों ने एनएच के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। नौ बजे जेसीबी पहुंची। इसने फिसलन भरी सड़क को मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया। उसके बाद ट्रक को खींचकर निकाला। सुबह 11 बजे सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई। मणिमहेश यात्रा एक माह बाद शुरू होने वाली है लेकिन एनएच की हालत यात्रा में खलल डाल सकती है।
लोगों में भाग चंद, प्रहलाद शर्मा, ओंकार सिंह, रविंद्र कुमार, चमन लाल, देसराज, सुरेंद्र और नरेश कुमार ने बताया कि पिछले साल आपदा में एनएच की बुरी हालत हो गई थी। जहां सड़क का नामोनिशान मिट गया था, वहां काम चलाने के लिए मिट्टी डालकर सड़क बहाल की गई। इसके बाद पक्की सड़क नहीं बनाई गई। यही वजह है कि बारिश होने पर मिट्टी वाली सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है और भारी वाहन गुजरने पर सड़क धंस जाती है। उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले एनएच की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
एनएच के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रक को वहां से निकाल दिया गया है। सड़क की हालत सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।