{"_id":"69c95ceffe63f2f49f0953b4","slug":"truck-driver-caught-with-two-kilos-of-poppy-husk-chamba-news-c-88-1-ssml1006-178725-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो किलो चूरा पोस्त के साथ धरा ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो किलो चूरा पोस्त के साथ धरा ट्रक चालक
Sun, 29 Mar 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
तलाशी करने पर 10500 रुपये मिला कैश, मामले की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पठानकोट एनएच पर पुलिस की एसटीएफ टीम ने ट्रक चालक को दो किलो 169 ग्राम चूरा पोस्त यानी भुक्की के साथ पकड़ा है। इतना ही नहीं, आरोपी से 10500 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
यह कार्रवाई शनिवार रात को की गई। टीम ने एनएच पर नाका लगाया था। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रक को रोका और हरदेव सिंह निवासी गांव कल्यानपुर डाकघर भरूना तहसील नालागढ़ जिला सोलन को चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस थाना डलहौजी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की टीमें रात को नाकेबंदी करके तस्करी करने वालों को दबोच रही हैं। संवाद