फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   truck crushed cars on NH

एनएच पर खड़ी कारों को ट्रक ने मारी टक्कर

Mon, 12 Apr 2021 06:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
truck crushed cars on NH
चंबा-पठानकोट एनएच पर नैनीखड्ड में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नैनीखड्ड के पास बेकाबू ट्रक ने सड़क पर खड़ी दो कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, हादसे में एक कार में सवार महिला को मामूली चोट पहुंची है।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि जब यह हादसा हुआ, उस समय कार में सवार अन्य लोग सड़क किनारे प्राकृतिक पेयजल स्रोत में पानी पी रहे थे और एक महिला ही कार में सवार थी। वहीं, कारों को टक्कर मारने के बाद ट्रक थोड़ी दूर जाकर रुक गया, जिसे मौके पर लोगों ने घेर लिया। इसी बीच चालक लोगों की भीड़ को देखकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कार मालिकों सहित चश्मदीदों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि नैनीखड्ड में ट्रक ने टक्कर मारकर दो कारों को क्षति पहुंचाई है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed