{"_id":"65b930c8c8ade1c14e071aa4","slug":"tributes-paid-to-martyrs-in-chamba-chamba-news-c-88-1-cmb1003-117374-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
Tue, 30 Jan 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने की।
उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। अमित मेहरा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने राष्ट्रपिता के दिखाए मार्ग एवं सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया। कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन संपूर्ण विश्व में होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि शहीदों के अमूल्य बलिदान को नमन करें। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए। इस दौरान एसडीएम अरुण शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद्र, अधीक्षक प्रथम श्रेणी जीवन कुमार सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
--