{"_id":"680bc62aee3125e78609b53b","slug":"trend-of-short-kurti-and-coat-set-in-the-market-chamba-news-c-88-1-cmb1002-149093-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा बाजार में शॉर्ट कुर्ती, कोट सेट का ट्रेंड, युवतियों में बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा बाजार में शॉर्ट कुर्ती, कोट सेट का ट्रेंड, युवतियों में बढ़ी मांग
Sat, 26 Apr 2025 10:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:56 AM IST
विज्ञापन
चंबा बाजार में दुकान पर बेचने के लिए रखी शॉर्ट कुर्तियां: संवाद
चंबा। गर्मी के मौसम में फैशन के शौकीनों के बीच शॉर्ट कुर्ती और कोट सेट जबरदस्त ट्रेंड में हैं। खासकर युवतियों और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बीच इनका क्रेज बढ़ रहा है। चंबा बाजार में इन कपड़ों की मांग इतनी अधिक हो गई है कि दुकानदारों को बार-बार नया स्टॉक मंगवाना पड़ रहा है।
शहर की दुकानों, शॉपिंग मॉल्स और शॉल रूम्स में शॉर्ट कुर्ती और कोट सेट की भरमार देखने को मिल रही है। इनकी कीमतें भी ग्राहकों की जेब के हिसाब से 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक हैं। डिजाइन की बात करें तो ट्रेडिशनल प्रिंट, चिकनकारी, मिरर वर्क और प्लेन फॉर्मल लुक में कोट सेट खूब पसंद किए जा रहे हैं।
यह फैशन ट्रेंड आने वाले महीनों तक बना रहेगा, खासकर कॉलेज सीजन और त्योहारी मौसम में इसकी मांग और बढ़ने की उम्मीद है। दुकानदारों के अनुसार अनिल महाजन, दिनेश शर्मा, गोपाल महाजन, महिंद्र सिंह का कहना है इस बार की गर्मी में शॉर्ट कुर्ती और कोट सेट की बिक्री पिछले सीजन की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा हुई है।
विज्ञापन
हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स के चलते कारोबार में कुछ हद तक गिरावट आई है, क्योंकि कुछ लोग सस्ते दामों में वहीं से खरीदारी कर रहे हैं। शॉर्ट कुर्ती और कोट सेट न केवल स्टाइलिश हैं बल्कि आरामदायक भी हैं, जिससे यह लड़कियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। बाजारों की रौनक इस नए फैशन ट्रेंड की गवाही दे रही है।