फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Trees fell on Volvo bus and car

Chamba News: वोल्वो बस और कार पर गिरे पेड़

Sun, 24 Aug 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Trees fell on Volvo bus and car
डलहौजी (चंबा)। चंबा से शिमला जा रही सरकारी वोल्वो बस रविवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। डलहौजी के बाथरी पटना मोड़ के पास अचानक भूस्खलन होने से सड़क के किनारे खड़े चीड़ के पेड़ बस पर आ गिरे। पेड़ों के छत पर गिरते ही अंदर बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई और लोग घबराकर बस से बाहर निकलने लगे। उसी समय वहां से गुजर रही एक कार भी पेड़ों की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि न तो बस की सवारियों को और न ही कार में सवार लोगों को कोई चोट लगी। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। बचने के बाद जब लोगों ने बस और कार पर गिरे विशाल पेड़ों को देखा तो उन्होंने भगवान का धन्यवाद किया। घटना की जानकारी मिलते ही विभाग ने मौके पर जेसीबी मशीन भेजी। पेड़ों को हटाने के बाद सड़क पर यातायात बहाल किया और बस को निकालकर आगे भेजा गया। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि बाथरी पटना मोड़ पर बस पर पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। हादसे में कोई भी यात्री चोटिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed