फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Treatment of two children on one bed in the infant ward

Chamba News: शिशु वार्ड में एक बिस्तर पर दो-दो बच्चों का इलाज

Wed, 15 Mar 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Treatment of two children on one bed in the infant ward
मेडिकल कॉलेज की दुसरी मंजिल में एक बेड पर उपचाराधीन दो मरीज।संवाद
चंबा। दिन बुधवार। स्थान चंबा मेडिकल कॉलेज। शिशु रोग वार्ड में एक बिस्तर पर दो बीमार बच्चों का इलाज किया जा रहा है। सुबह 10:00 बजे शिशु रोग ओपीडी के बाहर अभिभावक अपने बीमार बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए खड़े हैं। सुरक्षा कर्मी अभिभावकों से उनकी पर्ची लेकर उन्हें बारी-बारी से ओपीडी के अंदर भेज रहा है।
विज्ञापन

कुछ अभिभावक अपने बच्चों को लेकर फर्श पर ही बैठ जाते हैं। 11:00 बजे कुछ अभिभावक अपने बच्चों को चिकित्सक के पास चेकअप करवाकर ओपीडी से बाहर निकल रहे हैं। अधिकतर नौनिहाल सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। कुछ बच्चों में ज्यादा इंफेक्शन होने की वजह से उन्हें अस्पताल में दाखिल होने की सलाह दी जा रही है। हालात ये हो जाते हैं कि एक बिस्तर पर दो-दो बीमार बच्चों को लेटाना पड़ रहा है। कुछ अभिभावक स्टूल पर बैठे हैं तो कुछ खड़े होकर अपने बीमार बच्चों पर नजर रख रहे हैं। इन बच्चों के उपचार के लिए स्टाफ नर्सें चिकित्सीय परामर्श के अनुसार दो समय इंजेक्शन और दवाइयां दे रही हैं। 11:15 बजे बाल रोग विशेषज्ञ वार्ड में बीमार बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने पहुंचते हैं। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों से फीडबैक ली जा रही है। अस्पताल की चौथी मंजिल में भी एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे बच्चों के साथ अभिभावकों को भी परेशानी हो रही है। कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने से एक बिस्तर पर दो-दो मरीज लेटाने पड़ रहे हैं। जबकि उनके इलाज को लेकर वार्ड में बेहतर प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed