{"_id":"6ac683276c3db01a65010897","slug":"treasury-employees-association-elections-tomorrow-arrival-required-by-11-am-chamba-news-c-88-1-ssml1007-199123-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कोष कर्मचारी संगठन के चुनाव कल, सुबह 11 बजे तक पहुंचना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कोष कर्मचारी संगठन के चुनाव कल, सुबह 11 बजे तक पहुंचना होगा
Wed, 07 Oct 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
जिला कार्यकारिणी के लिए साढ़े 11 बजे शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया, कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा
संगठन ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कोष कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी चंबा के चुनाव 9 अक्तूबर को होंगे। चुनाव प्रक्रिया जिला कोष कार्यालय चंबा में सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगी। संगठन ने सभी सदस्यों से सुबह 11 बजे तक कार्यालय पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
जिला अध्यक्ष एवं राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह मियां ने बताया कि संगठन की नई जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव करवाए जा रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न करवाने के साथ संगठन की एकजुटता बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कर्मचारियों से निर्धारित समय से पहले पहुंचने का आग्रह किया, ताकि बैठक और चुनाव प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके।
उन्होंने बताया कि चुनाव में भाग लेने वाले कर्मचारियों को नियमानुसार विशेष आकस्मिक अवकाश मिल सकता है। इसके लिए संगठन की ओर से आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। कर्मचारियों को अपने कार्यालय में समय रहते आवेदन जमा करवाकर अवकाश स्वीकृत करवाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विशाल सिंह मियां ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों की मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने की ताकत है। उन्होंने सभी सदस्यों से लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
--