फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Travelling on the Bharmour-Pathankot highway has become easier.

Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर सफर हुआ आसान

Mon, 23 Feb 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Travelling on the Bharmour-Pathankot highway has become easier.
धरवाला (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर धरवाला बाजार के पास पड़े गड्ढों को आखिरकार भर दिया गया है। अब इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिलेगी। कुछ समय पहले धरवाला बाजार के समीप सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए थे।इन गड्ढों में बारिश का पानी भरने से पैदल चलने वालों के कपड़े तक खराब हो जाते थे। साथ ही भरमौर और होली की ओर जाने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को झटके खाते हुए गुजरना पड़ता था। स्थानीय निवासी राजीव कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, कन्हैया राम, संजीव कुमार और अन्य ने बताया कि समस्या को लेकर हाईवे प्राधिकरण से शिकायत की गई थी। अब हाईवे प्राधिकरण ने उन्हें राहत दिलाने का काम किया है। प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धरवाला में सड़क पर पड़े गड्ढों को भर दिया गया है। इससे आने वाले दिनों में लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed