फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Travelling in HRTC buses has become expensive, passengers' pockets will be burdened

Chamba News: एचआरटीसी की बसों में महंगा हुआ सफर, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा बोझ

Mon, 21 Apr 2025 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 21 Apr 2025 04:45 AM IST
विज्ञापन
Travelling in HRTC buses has become expensive, passengers' pockets will be burdened
लोग बोले, फैसले का सीधा असर रोजाना यात्रा करने वालों छात्रों, मजदूरों और बुजुर्गों पर पड़ेगा
विज्ञापन

पहले तीन किलोमीटर तक लगते थे 5 रुपये में, अब 4 किलोमीटर के सफर तक दस रुपये लगेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। यात्रियों को अब एचआरटीसी की बसों में सफर करने के लिए पहले की तुलना में ज्यादा किराया चुकाना पड़ेगा। सरकार ने न्यूनतम बस किराये में बदलाव करते हुए अब 4 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 10 रुपये किराया तय कर दिया है। इससे पहले यात्रियों को 3 किलोमीटर की दूरी के लिए सिर्फ 5 रुपये देने पड़ते थे।
अब नई व्यवस्था के तहत न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा। किराये में बढ़ोतरी के पीछे परिवहन विभाग ने ईंधन के दाम, रखरखाव खर्च और संचालन लागत में वृद्धि को कारण बताया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर छात्रों, बुजुर्गों और दिहाड़ी-मजदूरी करने वालों पर पड़ेगा, जो रोजाना छोटी दूरी के लिए बसों पर निर्भर रहते हैं। न्यूनतम किराये में बढ़ोतरी पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है और सरकार से राहत की मांग की है। एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह का कहना है कि किराए में बढ़ोतरी को लेकर अधिसूचना जारी हुई है। उसी आधार पर यात्रियों को किराया देना होगा।
विज्ञापन

इनसेट
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आम जनता को झटका देते हुए एचआरटीसी बसों के न्यूनतम किराये में जो बढ़ोतरी की है, वह सही नही है। छोटे सफर के लिए दोगुना किराया देना आम लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा। -पवन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के इस निर्णय से सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो रोजाना छोटी दूरी की यात्रा करते हैं। जैसे कि छात्र, बुजुर्ग, दुकानदार और मजदूरी करने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी। -कमल कुमार
इनसेट
पहले तीन किलोमीटर तक 5 रुपये किराया लगता था, अब 10 रुपये देने पड़ेंगे। महीने भर में यह बोझ काफी बढ़ जाएगा। सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। -रमेश कुमार

इनसेट
सरकार को कम दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए कोई रियायती पास या विशेष योजना लानी चाहिए, ताकि रोज़मर्रा के सफर करने वालों पर आर्थिक भार न बढ़े। यह किराया जायज नहीं है। -प्रीतम चंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed