{"_id":"694ec28436174b23010bcc83","slug":"travelling-in-bindokhi-drain-will-be-easy-vehicles-will-not-get-stuck-chamba-news-c-88-1-ssml1004-170284-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिंदोखी नाले में सफर होगा आसान, नहीं फंसेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिंदोखी नाले में सफर होगा आसान, नहीं फंसेंगे वाहन
Fri, 26 Dec 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। बिंदोखी नाले में आगामी समय में वाहन चालकों को नहीं फंसना पड़ेगा। प्रशासन हरकत ने हरकत में आते हुए पुल निर्माण के साथ तेलका-लचौड़ी सड़क को विस्तारीकरण परियोजना में शामिल कर लिया गया है। साथ ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार बरसात के मौसम में बिंदोखी नाला उफान पर आ जाता था। इससे क्षेत्रवासियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और कई बार लोगों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बनती थी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया था। बिंदोखी नाले में बरसात के दौरान गाड़ी के फंसने और यात्रियों के बाल-बाल बचने की घटना को अमर उजाला ने प्रमुखता से उजागर किया।
वहीं, पूर्व प्रधान सालवां प्रकाश दत्त शर्मा भी भलेई क्षेत्र के दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री से मिले थे। इस दौरान उन्होंने बिंदोखी नाले पर पुल निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
अब उप मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद विभागीय स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ी और अब पुल निर्माण कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। पुल निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बरसात के मौसम में रास्ता बाधित नहीं होगा। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही सुरक्षित होगी। स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को राहत मिलेगी और सुख माता से आने-जाने का सफर अब आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रजत सहगल ने बताया कि अगस्त में अत्यधिक वर्षा के कारण बिंदोखी नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुल निर्माण की मांग उठाई गई। जनहित को ध्यान में रखते हुए इस पुल को तेलका-लचौड़ी सड़क विस्तारीकरण परियोजना में शामिल किया गया है और अब निर्माण शुरू किया जाएगा। कार्य के दौरान गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि भविष्य में बरसात के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।