{"_id":"69988b4c9096123563024385","slug":"travel-on-the-balu-pakkatala-route-will-now-be-smooth-chamba-news-c-88-1-ssml1004-175287-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बालू-पक्काटाला मार्ग पर अब सुगम होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बालू-पक्काटाला मार्ग पर अब सुगम होगा सफर
Fri, 20 Feb 2026 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 20 Feb 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा। बालू-पक्काटाला मार्ग पर अब आगामी समय में सफर काफी सुगम हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग पर 45 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य करवाया जाएगा। बालू पुल से स्कूल परिसर तक पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे। विभाग की ओर से पैबर बिछाने का कार्य संबंधित ठेकेदार को आवंटित करवा दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज चंबा तक आने और वहां से वापस जाने के लिए शार्टकट के रूप में इस्तेमाल होने वाले बालू-पक्काटाला मार्ग पर पहाड़ी की कटिंग का कार्य करवाने के बाद अब इस मार्ग पर पेवर बिछाने का कार्य करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पक्काटाला स्कूल परिसर से लेकर पक्काटाला के अंतिम छोर तक पानी और सीवरेज की गंदगी सड़क पर ही बहती रहती है। कुछ साल पूर्व सड़क के किनारे लगाया गया डंगा भी पानी के रिसाव की भेंट चढ़ चुका है। इसके बाद यहां नया डंगा लगाया गया है। साथ ही अब सड़क पर आवाजाही को सुगम करने के लिए मार्ग पर पैवर बिछेंगे और पानी की निकासी नाली में सुधार किया जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने बालू-पक्काटाला मार्ग पर कार्य के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
कार्य शुरू होने पर बंद रहेगा मार्ग
पेवर बिछाने का कार्य अवरुद्ध न हो इसलिए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। अब आगामी दिनों में इस मार्ग से शहर में प्रवेश करने वाले लोगों, वाहन चालकों को वाया सुल्तानपुर, शीतला ब्रिज, बारगाह से होकर ही शहर में प्रवेश करना पड़ेगा। कार्य पूरा होने के बाद शहर में आने और वापिस जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।