फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Travel is dangerous on Hardaspura-Minda road

हरदासपुरा-मिंडा सड़क पर सफर खतरनाक

Sat, 23 Jul 2022 01:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Travel is dangerous on Hardaspura-Minda road
चंबा। हरदासपुरा-मिंडा सड़क का जीर्णोद्धार कार्य टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते लोग खस्ताहाल सड़क से आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। खासकर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद की ओर से मई में टेंडर आमंत्रित किए गए थे। टेंडर प्रक्रिया के बाद ठेकेदार को कार्य सौंप दिया गया लेकिन अभी तक नगर परिषद ने यह कार्य शुरू नहीं करवाया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, राज कुमार, अमित कुमार, लेखराज, राज कुमार, पवन कुमार, बबलू कुमार, राकेश कुमार, सचिन सिंह, दीपक कुमार आदि का कहना है कि सड़क से अपर हरदासपुरा और मिंडा के लोग आवाजाही करते हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं। साथ ही बारिश के दिनों में मार्ग कीचड़ से लबालब हो जाता है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में स्थानीय पार्षद को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वार्ड पार्षद अंजू देवी ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। उन्होंने कहा कि टेंडर भी हो चुके हैं लेकिन अभी तक नगर परिषद की ओर से कार्य शुरू नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता का कहना है कि बरसात का मौसम होने के कारण काम शुरू नहीं करवाया जा रहा है। जैसे ही बारिश थमेगी, कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed