फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   transfer burn

सतनाला में जला ट्रांसफार्मर, गांव में पसर गया अंधेरा

Fri, 24 Jul 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
transfer burn
भरमौर(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की उलांसा पंचायत के गांव सतनाला में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वीरवार रात से यहां बिजली आपूर्ति ठप थी, सुबह के समय भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बोर्ड ने सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर भेज दी है। विभागीय टीम मौके पर पहुंच कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस गांव में करीब छह दर्जन से अधिक परिवार अपना गुजर बसर कर रहे हैं। देर रात अचानक ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों में सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, बिमला देवी, ऊषा देवी, रेखा देवी, पूर्ण चंद, सुनील कुमार, अनिल कुमार, रमेश कुमार का कहना है कि गांव में अक्सर बिजली आपूर्ति ठप रहती है। बोर्ड की ओर से घोषित कट के बावजूद आपूर्ति मजबूत नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। इस संबंध में विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा का कहना है कि इस बारे सूचना मिली है। कहा कि मौके पर टीम भेज दी गई है। कहा कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed