फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Training will be given to 35 block master trainers of the district.

Chamba News: जिले के 35 ब्लॉक मास्टर ट्रेनरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Tue, 23 Sep 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 23 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Training will be given to 35 block master trainers of the district.
चंबा। आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया कि जिले के 35 ब्लॉक मास्टर ट्रेनरों को आगामी चरण में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक डीआरडीए हॉल चंबा में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान से जुड़ी प्रमुख जानकारियों से अवगत कराना और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए उन्हें संवेदनशील बनाना है। यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों में प्रशासनिक क्षमता और सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल है। बैठक में जिला मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्व में शिमला में राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इन प्रशिक्षकों ने अभियान के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और अपेक्षित परिणामों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही शासन व्यवस्था के मानकों को सुधारने, नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देने और अग्रिम पंक्ति के अधिकारियों में सतत अधिगम की संस्कृति विकसित करने पर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed