फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Training given to teachers in the workshop

Chamba News: कार्यशाला में शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Fri, 14 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Training given to teachers in the workshop
चंबा। बीआरसीसी कार्यालय समाने दी कोठी में आयोजित पांच दिवसीय शिक्षक प्रौद्योगिकी संवर्धन प्रशिक्षण बैच तृतीय का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यशाला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा की ओर से आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा बलवीर सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस मौके पर डाइट प्रबंधन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आईसीटी समन्वयक विशाल शर्मा ने किया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को शिक्षण प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी के उन्नत उपयोग से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान संसाधन व्यक्तियों के रूप में अमन शर्मा, राकेश ठाकुर, इमरान खान, आशीष कॉमराय, मनोज, मुकेश आदि मौजूद रहे। आईसीटी कोऑर्डिनेटर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का समावेश आज की आवश्यकता है। आईसीटी समन्वयक विशाल शर्मा ने प्रशिक्षण की रूपरेखा और उसके उद्देश्यों के बारे में बताया। मुख्यातिथि ने सभी अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए बधाई दी। इसके साथ ही जिस उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया गया है, उसे स्कूल तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed