{"_id":"67782eb82f598259d806b039","slug":"training-given-to-gardeners-on-natural-farming-chamba-news-c-88-1-cmb1002-140998-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्राकृतिक खेती को लेकर बागवानों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्राकृतिक खेती को लेकर बागवानों को दिया प्रशिक्षण
Sat, 04 Jan 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत मुलाग के संधी गांव में उद्यान विभाग की ओर से बागवानों के लिए एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बागवानों से संवाद किया। विभिन्न पहलुओं पर बागवानों के साथ बातचीत की। प्राकृतिक खेती, सटीक विधि से नमी बनाए रखने के लिए, बगीचे में ड्रिप और मल्चिंग का उपयोग के बारे में बागवानों को बताया गया। पशु चिकित्सा अधिकारियों ने बागवानों के कल्याण के लिए संचालित विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इसी तरह आयुष अधिकारी ने औषधीय फसल रोपण के बारे में जागरूक किया।
उद्यान अधिकारी डाॅ. अलक्ष ने उचित परागण गतिविधियों को बनाए रखने के लिए मधुमक्खी पालन अभ्यास को अपनाने पर जोर दिया। उसके उपरांत डॉ. प्रमोद शाह ने विभिन्न फलों की वांछनीय किस्मों के उच्च घनत्व वाले पौधरोपण को अपनाकर छोटी और स्मार्ट खेती को अपनाने पर भी जोर दिया। इसमें पंचायत प्रधान सहित लगभग 60 प्रगतिशील बागवानों ने भाग लिया।