{"_id":"662d2af09b68a5e1ea0e02f6","slug":"training-given-for-lok-sabha-elections-in-churah-chamba-news-c-88-1-ssml1006-123496-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुराह में लोकसभा चुनाव के लिए दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुराह में लोकसभा चुनाव के लिए दिया प्रशिक्षण
Sat, 27 Apr 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
नकरोड़ (तीसा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान प्रक्रिया संबंधी पूर्वाभ्यास करवाया गया।
इसमें पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग अधिकारियों को अलग-अलग रिहर्सल करवाई गई। रिहर्सल कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम चुराह शशिपाल शर्मा ने चुनाव अधिकारियों को अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाने और चुनाव आयोग की दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाए जाने वाले सभी पहलुओं से अवगत करवाना है। इस दौरान एसडीएम चुराह की निगरानी में स्थापित किए गए डेमो पोलिंग स्टेशन के माध्यम से मतदान अधिकारियों ने पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान भी किया। चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पुरुष, महिला व युवा चुनाव अधिकारियों सहित लगभग सात सौ चुनाव अधिकारी ने हिस्सा लिया। रिहर्सल कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर लेख राज महाजन, रोहित भारद्वाज, बजीरु शर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मॉक पॉल एवं और बीवी पेट संचालन और मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया उन्होंने अधिकारियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों का उचित निवारण भी किया। इलेक्शन कानूनगो सचिन कुमार की ओ सेसभी उपस्थित मतदान अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट की प्रक्रिया संबंधित जानकारी और हर्ड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान तहसीलदार चुराह राकेश नंगल, सभी सेक्टर अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
--