फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Trainees showed their skills in skill championship

Chamba News: प्रशिक्षुओं ने स्किल चैंपियनशिप में दिखा हुनर

Tue, 08 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Trainees showed their skills in skill championship
प्रशिक्षुओं ने स्किल चैंपियनशिप में दिखा हुनर
विज्ञापन

सरकारी आईटीआई के प्रशिक्षुओं की तीन केंद्रों में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला स्तरीय स्किल चैंपियनशिप में 15 ट्रेडों के 40 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए आईटीआई चंबा, लचोड़ी और गरनोटा केंद्र बनाए गए थे। प्रतियोगिता में 15 प्रशिक्षुओं ने अपनी स्किल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अब ये प्रशिक्षु आगामी समय में राज्य स्तरीय स्किल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

आईटीआई लचोड़ी के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि जिलास्तरीय स्किल चैंपियनशिप में इलेक्ट्रिशियन और वेल्डर ट्रेड के नीतेश कुमार और गौर कुमार प्रथम, सर्वेयर ट्रेड में राकेश कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक ट्रेड में मुस्कान प्रथम, वुड वर्क टेक्नीशियन ट्रेड में नागेश प्रथम, मेकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में राेहित, ड्रेस मेकिंग में आईटीआई वूमेन की हीना प्रथम, इमब्रायडरी ट्रेड में प्रवीना प्रथम, स्विंग टेक्नोलॉजी में कनिका प्रथम रहीं। फीटर ट्रेड में गरनोटा आईटीआई में पंकज कुमार, पंप ऑपरेटर कम मेकेनिक में भंजराडू आईटीआई के रजनीश ठाकुर और ड्राफ्ट्समैन सिविल में भंजराडू आईटीआई का प्रशिक्षु राहुल सोनी प्रथम रहा। कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग अस्सिटेंट में निशांत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर विभिन्न ट्रेडों में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले प्रशिक्षु आगामी समय में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed