फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic stalled on district 16 roads, two houses collapsed

जिले 16 सड़कों पर यातायात ठप, दो मकान ढहे

Wed, 17 Aug 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic stalled on district 16 roads, two houses collapsed
चंबा। जिले में लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले में भारी बारिश से दो पक्के मकान धराशायी हो गए। 16 सड़कें, छह पेयजल योजनाएं और एक ट्रांसफार्मर बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सड़कें बंद होने से मीलों पैदल सफर तय कर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की लेबर और मशीनरी व्यवस्थाओं को सुचारु करने में दिनभर जुटी रही। बुधवार सायं 4:00 बजे जिला मुख्यालय में बारिश का क्रम दोबारा शुरू हो गया। बारिश के बीच मुख्यालय से अपने घरों को लौटने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपमंडल सलूणी के तहत उत्तम पुत्र संता निवासी नगाली का पक्का मकान और शौचालय भारी बारिश के बाद भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। वहीं, उपमंडल भरमौर के तहत ज्यूरा निवासी रमेश कुमार पुत्र रघु का पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि बारिश से होने वाले नुकसान का आकलन तैयार करवाया जा रहा है। उन्होंने बेवजह लोगों को घरों से बाहर न निकलने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed