फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic stalled due to landslide on Khadramukh-Holi road

Chamba News: खड़ामुख-होली मार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात ठप

Sat, 25 Feb 2023 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Feb 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Traffic stalled due to landslide on Khadramukh-Holi road
चंबा में भूस्खलन से झंडू मोड़ के पास बंद पड़ा खड़ामुख-होली मार्ग।संवाद
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर झंडू मोड़ के पास भारी भूस्खलन होने से यातायात अवरूद्ध हो गया। शनिवार शाम करीब 2:45 बजे अचानक पहाड़ी दरकने से मलबा सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया अन्यथा जानमाल का भी नुकसान हो सकता था। सड़क बंद होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन


मार्ग अवरूद्ध होने की सूचना लोगों ने लोक निर्माण विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जेसीबी से मार्ग को बहाल करवाने का कार्य शुरू करवा दिया। सड़क पर चट्टानें अधिक संख्या में गिरी होने के कारण सड़क को यातायात के लिए बहाल करने में अंधेरा हो गया। खबर लिखे जाने तक सड़क पर यातायात शुरू नहीं हो पाया था। हालांकि विभाग की मशीनरी मार्ग को बहाल करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खड़ामुख-होली सड़क पर पूर्व में चोली पुल मालवाहक वाहनों समेत ही धराशायी हो गया। उसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद चोली नाले से अस्थायी रास्ता बनाकर छोटे वाहनों की अदला-बदली करवाकर विभाग लोगों को राहत प्रदान करवा रहा है। ऐसे में अब झंडू मोड़ के पास पहाड़ दरकने के बाद सड़क पर गिरीं चट्टानें और मलबे ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। अब ग्रामीणों को सड़क खुलने के बाद ही राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली उपमंडल के बाशिंदों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि मलबा और चट्टानें काफी अधिक मात्रा में सड़क पर गिरे हैं। इन्हें जल्द हटाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि जल्द मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed