फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic lights installed at the cost of thousands of rupees became showpieces on the poles.

Chamba News: खंभों पर शोपीस बनीं हजारों रुपये से लगाईं ट्रैफिक लाइटें

Thu, 26 Feb 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Traffic lights installed at the cost of thousands of rupees became showpieces on the poles.
चंबा में सुल्तानपुर के पास खराब पड़ी स्ट्रीट लाईट।संवाद
रखरखाव न होने से बंद हैं बस स्टैंड, सुल्तानपुर और जुलाहकड़ी मार्ग में स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे और शहर में हजारों रुपये की लागत से लगाई गईं ट्रैफिक लाइटें वर्षों से बंद पड़ी हैं। आलम यह है कि न तो लाल बत्ती रुकने का संकेत देती है, न हरी चलने का और न पीली सावधानी का इशारा करती है।
ये लाइटें सालों से केवल खंभों पर लगे बेकार डिब्बों जैसी नजर आती हैं। ये चंबा बस स्टैंड, सुल्तानपुर और जुलाहकड़ी मार्ग के किनारे लगाई गई थीं। कुछ समय के लिए लाइटें सुचारू रूप से कार्य करती रहीं लेकिन सही रखरखाव न होने के कारण इनकी हालत खस्ता होती चली गई। अब ये बंद पड़ी हैं। पुलिस विभाग ने हाईवे समेत शहर के इर्द-गिर्द सीसीटीवी कैमरे स्थापित और संचालित करवा अपनी जिम्मेवारी से इतिश्री कर ली है। ट्रैफिक लाइट गुल रहने से वाहन चालक भी इनके नियमों को करीब-करीब भूल ही चुके हैं। इसका खामियाजा वाहन चालकों को दूसरे राज्यों में पहुंचने पर भुगतना पड़ता है। प्रबुद्धजन की मानें तो ट्रैफिक लाइट सुचारू होने से शहर के मुख्य जगहों पर लगने वाले जाम से भी छुटकारा होगा। साथ ही दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

-------
जिले में ट्रैफिक लाइट खामोश होने से कई बार बाहरी जिलों, राज्यों में जाने पर उन्हें ट्रैफिक लाइटों की याद ही नहीं रहती है। इससे उन्हें भारी भरकम चालान तक भुगतना पड़ जाता है। - अनवर, शहरवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सरकारी पैसे खर्च कर टैफिक लाइटें लगाई गई हैं लेकिन इनका उपयोग नहीं हो रहा है। वर्तमान में महज चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा चालान काटने तक ही व्यवस्था चल रही है। - अजय कुमार, शहरवासी
--
ट्रैफिक लाइटें लगाने के नाम पर भारी बजट खर्च किया गया तो उन्हें चालू रखने की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए लेकिन जिला प्रशासन से लेकर ट्रैफिक पुलिस इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है। - उमेश कुमार, शहरवासी
--
ट्रैफिक लाइटें सुचारू होने से जाम से छुटकारा मिलने समेत दुर्घटनाओं पर भी रोक लग सकती है। पुलिस विभाग को इनकी मरम्मत करवा इन्हें सुचारू करवाना चाहिए। - करण कुमार, चंबा निवासी

--
सालों पहले ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं। इनकी मरम्मत करवाने के लिए अब जिला प्रशासन से आग्रह कर बजट की डिमांड की जाएगी। - अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक चंबा
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed