{"_id":"592467864f1c1b2d2c537324","slug":"traffic-jam-in-chamba-disst","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजियम मार्ग पर एक घंटा जाम में फंसे रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजियम मार्ग पर एक घंटा जाम में फंसे रहे लोग
Updated Tue, 23 May 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के म्यूजियम मार्ग पर मंगलवार को दोपहर के समय यातायात जाम हो गया। इससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर बारह बजे लगा वाहनों का जाम एक बजे जाकर खुल पाया। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों समेत राहगीरों को भी भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा परेशानी का सामना क्षेत्रीय अस्पताल में जाने वाले मरीजों को करना पड़ा। मरीजों को ट्रैफिक जाम की वजह से पैदल ही अस्पताल तक पहुंचना पड़ा। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, तिलक राज, मान सिंह, योग राज, कमल कुमार, सतीश कुमार, प्रेम लाल और चंद राम ने बताया कि शहर के म्यूजियम मार्ग पर लोग अपने वाहन पार्क कर देते हैं। इससे अक्सर वहां ट्रैफिक जाम हो जाता है लेकिन ट्रैफिक पुलिस इस समस्या का हल नहीं निकाल पा रही है।
विज्ञापन
ट्रैफिक कर्मी म्यूजियम मार्ग किनारे पार्क होने वाले वाहनों का चालान काट कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। जबकि, समस्या का स्थायी हल नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि उपरोक्त स्थान पर ट्रैफिक कर्मी की स्थायी नियुक्ति की जाए, जिससे समस्या का स्थायी हल हो सके। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन