फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traditional nutritious vegetables from Gujarat will be grown in the nutrition garden of Mauda School.

Chamba News: मौड़ा स्कूल की पोषण वाटिका में उगेंगी गुजरात की पारंपरिक पौष्टिक सब्जियां

Fri, 03 Jul 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Traditional nutritious vegetables from Gujarat will be grown in the nutrition garden of Mauda School.
राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा को ज्ञान संस्था की ओर से भेजे गए बीज
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से पोषण वाटिका में उगाए जाएंंगे यह बीज : टंडन
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा को गुजरात की संस्था ज्ञान के सौजन्य से पौष्टिक सब्जियों के पारंपरिक बीज पाठशाला की पोषण वाटिका के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं।

ज्ञान संस्था के संयोजक पद्मश्री प्रो. अनिल गुप्ता की ओर से भेजे गए यह पारंपरिक बीज पाठशाला की ओर से पोषण वाटिका के तहत पिछले वर्ष किए गए बेहतरीन कार्य के चलते प्रदान किए गए हैं। ज्ञान संस्था देशभर में सरकारी स्कूलों में संचालित की जाने वाली पोषण वाटिकाओं में आरोपित करने के लिए सब्जियों के पारंपरिक बीज उपलब्ध करवाती है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा ने सीमित संसाधनों एवं भूमि की सीमित उपलब्धता के बावजूद स्कूल प्रबंधन समिति, पाठशाला अध्यापकों, मिड-डे मील स्टाफ और विद्यार्थियों की मदद से किचन गार्डन, फ्लावर गार्डन एवं हर्बल गार्डन तैयार किया गया है। इससे बच्चों में पौष्टिक भोजन के साथ पर्यावरण अध्ययन जैसे विषय को व्यावहारिक रूप से सीखने व प्रकृति की पाठशाला जैसे कार्य संभव हो पाए हैं। पाठशाला के किचन गार्डन में अब गुजरात की पारंपरिक पौष्टिक सब्जियां को उगाया जाएगा। इस अवसर पर अधिक जानकारी प्रदान करते हुए पाठशाला प्रभारी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक युद्धवीर टंडन ने बताया कि बच्चों को सब्जियों के पारंपरिक बीजों को सहेजने और उनकी पौष्टिकता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों को अनुभव के साथ सीखने पर बल दिया गया। कनिष्ठ अध्यापक प्रवीण कुमार ने इस अवसर पर ज्ञान संस्था का आभार जताया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed