फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tower not commissioned for ten years

दस साल से चालू नहीं किया टावर

Thu, 20 May 2021 06:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Tower not commissioned for ten years
तीसा (चंबा)। चुराह की बघेईगढ़ पंचायत के कठवाड़ गांव में बीएसएनएल के टावर का लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। चुराह घाटी कल्याण संघ के अध्यक्ष वेद व्यास ठाकुर ने बताया कि कठवाड़ में दस साल पहले बीएसएनएल का टावर लगाया गया था लेकिन, आज दिन तक इसको चालू नहीं किया गया। इसकी वजह से लोगों को बीएसएनएल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से मांग की है कि टावर को जल्द चालू करवाया जाए। इस क्षेत्र में काफी लोग बीएसएनएल का नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा तीन हजार की आबादी वाली चरड़ा पंचायत में भी आज दिन तक किसी कंपनी का नेटवर्क टावर नहीं लग पाया है। इस पंचायत में भी बीएसएनएल का टावर लगाया जाए।
विज्ञापन

नेटवर्क न होने से जहां बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं वहीं, लोगों को ऑनलाइन पैसों का लेन-देन करने में भी परेशानी हो रही है। एसडीएम तीसा मनीष कुमार ने कहा कि इसके बारे में ग्रामीणों की उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। कहा कि इस प्रकार की समस्या हो रही है तो उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed