{"_id":"6ac12c40aa2934ea3e0a22f5","slug":"tourists-flock-to-khajjiar-over-the-weekend-50-of-hotels-booked-chamba-news-c-88-1-ssml1006-198702-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वीकेंड पर खज्जियार में उमड़े पर्यटक, 50 फीसदी होटल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वीकेंड पर खज्जियार में उमड़े पर्यटक, 50 फीसदी होटल पैक
Sat, 03 Oct 2026 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 03 Oct 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
खूबसूरत वादियों का दीदार करने पहुंच रहे सैलानी, होटलों में बढ़ रही बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। वीकेंड पर पर्यटन नगरी खज्जियार में एक बार फिर पर्यटकों की रौनक बढ़ गई है। शनिवार को सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पर्यटकों के कारण खज्जियार की वादियां गुलजार नजर आईं। मौसम सुहावना होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंच रहे हैं।
पर्यटकों की बढ़ती आमद का असर होटल कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। खज्जियार के करीब 50 फीसदी होटल पैक हो चुके हैं, जबकि आगामी दिनों के लिए कमरों की बुकिंग का सिलसिला लगातार जारी है। होटल कारोबारियों को आने वाले रविवार को भी अच्छी ऑक्यूपेंसी की उम्मीद है।
खज्जियार पहुंचने वाले पर्यटक यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, हरे-भरे मैदान और शांत वातावरण का आनंद ले रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि वीकेंड के दौरान पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से होटल, रेस्तरां और अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबार को भी राहत मिली है। स्थानीय लोगों में विशाल कुमार, चमन सिंह, रिंकू, अशोक और मनु ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए स्थानीय कारोबारी आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार में और तेजी की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
--