{"_id":"69233f74220228e0e203b7c4","slug":"tourists-car-falls-off-the-road-and-gets-stuck-in-a-tree-seven-injured-one-critically-chamba-news-c-88-1-ssml1006-167383-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क से गिरकर पेड़ से अटकी पर्यटकों की कार, सात घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क से गिरकर पेड़ से अटकी पर्यटकों की कार, सात घायल, एक की हालत गंभीर
Sun, 23 Nov 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर फंसी पर्यटकों की कार। संवाद
डलहौजी (चंबा)। खज्जियार घूमने जा रहे पंजाब के पर्यटकों की कार रविवार दोपहर को लक्कड़मंडी के पास सड़क से गिरकर एक पेड़ से अटक गई। इस हादसे में सात पर्यटक घायल हो गए, जिनमें एक महिला ही हालत गंभीर है। डलहौजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को छुट्टी दे गई गई, जबकि महिला को रेफर करने के लिए कहा। इसके बाद पर्यटक महिला को पंजाब में इलाज करवाने के लिए साथ ले गए।
गनीमत यह रही कि सड़क से खाई गिरने के बाद कार पेड़ के साथ लटक गई। कार और नीचे गिरती तो किसी की भी जान जा सकती थी।
जानकारी के अनुसार जब पर्यटक डलहौजी से अपनी कार में सवार होकर खज्जियार जा रहे थे तो लक्कड़मंडी के पास सूरज की तेज रोशनी पड़ने पर चालक का कार पर नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार सीधे सड़क से नीचे उतर गई। इससे कार में सवार पर्यटकों में चीखो-पुकार मच गई। कार में तीन बच्चों समेत कुल सात लोग सवार थे।
स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को निकालकर डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में स्मिता जैन निवासी संगरूर, पंजाब के कंधे पर गंभीर चोट लगी है। अंकित जैन, पंकज जैन, तरुणा गुप्ता, बच्चों में प्रिशा जैन (10) लविशा जैन (8) आरव जैन (3) सभी निवासी जिला संगरूर (पंजाब) को हल्की चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. देवेश ने बताया कि सात घायलों में से एक महिला घायल को गंभीर चोट लगी है। अन्य घायल मामूली चोटिल थे, जिन्हें उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है।