फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourists are having fun after the eco park opens in Banikhet

बनीखेत में ईको पार्क खुलने के बाद पर्यटक कर रहे मस्ती

Wed, 14 Jul 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tourists are having fun after the eco park opens in Banikhet
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत का ईको पार्क अब लोगों और सैलानियों के लिए खुल गया है। पार्क में अब सुबह-शाम बच्चें खेलने का लुत्फ उठा रहे हैं। गौरतलब है कि करीब दो माह तक यह पार्क बंद रहा। कोरोना महामारी के चलते पार्क में आवाजाही पर रोक लगाई थी। बहरहाल, कोरोना संक्रमण से कुछ राहत मिलने के बाद अब सरकार ने पार्कों को खोल दिया है।
विज्ञापन

पार्क में बने रंग-बिरंगे फव्वारों को भी शुरू करवा दिया गया है, जिससे पार्क की खूबसूरती और बढ़ गई है। वहीं, पर्यटक भी पार्क में घूमने का आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, अविनाश कुमार, हितेष कुमार, सपना देवी, मोनिका ठाकुर, आशीष कुमार, पल्लवी कुमारी, अभिनंदन कुमार आदि ने बताया कि बनीखेत मंदिर में बने ईको पार्क में घूमने का काफी आनंद उठाया। उन्होंने कहा कि बनीखेत में कई ऐसी जगह हैं, जहां पर्यटन की संभावनाएं हैं। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ग्राम पंचायत बनीखेत के प्रधान अरुण राणा ने बताया कि पर्यटकों और बच्चों के लिए ईको पार्क को खुलवा दिया गया है। कहा कि कोरोना महामारी को लेकर पार्क में प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed