फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourists are enjoying Chambayali songs

खज्जियार में सैलानी चंबयाली गीतों का उठा रहे आनंद

Sat, 30 Apr 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tourists are enjoying Chambayali songs
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में बाहरी राज्यों के सैलानी चंबयाली गीतों का खूब आनंद उठा रहे हैं। पर्यटन सीजन के चलते आजकल पर्यटन नगरी में पर्यटकों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, पटियाला और मध्य प्रदेश से सैलानी खज्जियार पहुंच रहे हैं। एक तरफ सैलानी खज्जियार में प्रकृति की हसीन वादियों का नजारा लेकर आनंदित हो रहे हैं वहीं झील मैदान में चंबयाली गीत भी उनके लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय कलाकार सैलानियों को गीत सुना रहे हैं। इससे खुश होकर कई सैलानी इन कलाकारों को पैसे भी देते हैं। गौरतलब है कि कोरोना के चलते दो साल बाद खज्जियार में सैलानियों की भीड़ उमड़ी है। होटल कारोबारियों सहित अन्य कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। होटलों में सैलानी एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। गर्मी की वजह से आजकल मैदानी इलाकों में पारा चढ़ गया है। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए सैलानी डलहौजी और खज्जियार का रुख कर रहे हैं। कारोबारियों को आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed