फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourist influx rises in Dalhousie over the weekend; hotel occupancy reaches 60 percent.

Chamba News: डलहौजी में सप्ताहांत पर बढ़ी पर्यटकों की आमद, होटल ऑक्युपेंसी 60 प्रतिशत तक पहुंची

Sat, 11 Jul 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 11 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tourist influx rises in Dalhousie over the weekend; hotel occupancy reaches 60 percent.
डलहौजी (चंबा)। मानसून के कारण पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों की संख्या में आई कमी के बाद शनिवार को डलहौजी में पर्यटन गतिविधियों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। सप्ताहांत होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक डलहौजी पहुंचे। जिससे स्थानीय होटलों की ऑक्युपेंसी बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच गई।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबार से जुड़े होटल व्यवसायियों का कहना है कि मानसून की शुरुआत के साथ पर्यटकों की आवाजाही में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन, सप्ताहांत पर मौसम के अनुकूल रहने से पर्यटकों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी हुई है। इन दिनों सबसे अधिक पर्यटक पंजाब और जम्मू-कश्मीर से डलहौजी का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष गर्मियों के पूरे पर्यटन सीजन के दौरान डलहौजी में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे, जिससे होटल, रेस्तरां, टैक्सी, हस्तशिल्प और अन्य पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को अच्छा लाभ मिला। लंबे समय बाद पर्यटन कारोबार में आई इस मजबूती से स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करण, राहुल, हरप्रीत, अमन, विक्रम और अन्य पर्यटन व्यवसायियों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल बना रहा तो सप्ताहांत पर पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। मानसून के दौरान हरियाली से आच्छादित पहाड़ियां, बादलों से घिरी वादियां और सुहावना मौसम डलहौजी की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं, जो पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं।गौरतलब है कि इस वर्ष का ग्रीष्मकालीन सीजन डलहौजी के लिए काफी सफल रहा है और आने वाले सप्ताहांतों में भी पर्यटन कारोबार में अच्छी गतिविधियां बनी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed