फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tourist arriving at Dalhausi

कोविड पास में छूट पर डलहौजी में लौटी रौनक

Wed, 23 Jun 2021 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
tourist arriving at Dalhausi
डलहौजी में चहल-कदमी करते पयर्टक। - फोटो : Chamba
डलहौजी (चंबा) जिले के बॉर्डर पर पर्यटकों को बिना कोविड पास एंट्री मिलने से पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटल कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। होटलों में लगे लैंडलाइन फोन पर बुकिंग के लिए फोन बजने शुरू हो गए हैं। डलहौजी की जो गलियां पिछले कुछ माह से सूनी पड़ी थी, वहां पर अब पर्यटकों की आवाजाही देखने को मिल रही है। बुधवार को डलहौजी में दर्जनों पर्यटकों की गाड़ियां पहुंची।
विज्ञापन

होटल, रेस्टोरेंट, फास्ट फूड शॉप सहित अन्य कारोबारियों का कारोबार पूर्ण रूप से पर्यटकों के ऊपर निर्भर है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से कारोबारियों का कारोबार भी अच्छा होता है। कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन में पर्यटकों की आवाजाही पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ था।
विज्ञापन

इसके चलते डलहौजी में पर्यटक नहीं पहुंच रहे थे। कुछ दिन पहले सरकार ने कोविड पास लेकर पर्यटकों को हिमाचल आने की छूट दी थी। इससे थोड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल और डलहौजी का रुक करने लगे थे। ऐसे में मंगलवार को सरकार ने बिना कोविड पास पर्यटकों को हिमाचल में घूमने की अनुमति प्रदान कर दी। इन आदेशों के बाद हिमाचल में पर्यटकों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। होटल कारोबारियों अमन महिंद्रू, दीपक, कर्ण और विक्रम ने बताया कि पर्यटक बढ़ने से कारोबारियों का कारोबार चमकने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed