फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tourisom dapatment start online booking

खज्जियार में होटल देवदार ने पर्यटकों की बुकिंग लेना किया आरंभ

Mon, 07 Sep 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
tourisom dapatment start online booking
खज्जियार (चंबा)। जिले के पर्यटन निगम के होटलों ने अब ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद खज्जियार के होटल देवदार सहित जिले के अन्य पर्यटन निगम के होटलों में अब पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग करवा पाएंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द चंबा के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो जाएंगे। साथ ही होटल इंडस्ट्री को भी इससे सहारा मिलेगा। अब प्रदेश सरकार ने होटलों में पर्यटकों को ठहराने की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

इसको लेकर पर्यटन निगम ने भी अधिसूचना जारी कर दी है। होटल देवदार के प्रबंधक विकास दत्ता ने बताया कि होटल खोलने की अधिसूचना मिल चुकी है। अब बाहरी पर्यटकों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को ऑनलाइन साइट को चालू कर दिया गया। पर्यटकों की हर सुविधा का होटल में इंतजाम किया गया है, जो भी पर्यटक बाहर से यहां आएगा, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed