फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourism business is back on track in Dalhousie, footfall increases

Chamba News: डलहौजी में पटरी पर लौटने लगा पर्यटन कारोबार, बढ़ी चहलकदमी

Sun, 08 Jun 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Jun 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
Tourism business is back on track in Dalhousie, footfall increases
वीकेंड पर 70 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी, सुभाष और गांधी चौक पर रही चहल पहल
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद डलहौजी में ठप हो गया था कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी चंबा। पर्यटन स्थल डलहौजी में व्यवसाय अब पटरी पर लौटने लगा है। डलहौजी और खज्जियार में पिछले सप्ताह होटलों में ऑक्यूपेंसी 30 फीसदी थी। जो इस सप्ताह 70 फीसदी तक पहुंच गई है। आने वाले दिनों में इसमें ओर भी ज्यादा वृद्धि होने की संभावना है। शुक्रवार से होटलों के ज्यादातर कमरे पैक रहे। पहलगाम हादसे के बाद डलहौजी में पर्यटन व्यवसाय मंदी के दौर से गुजर रहा था। लेकिन इस वीकेंड से पर्यटकों की रौनक लौट आई है।
डलहौजी के मुख्य गांधी और सुभाष चौक पर पर्यटकों की चहल पहल दिखी। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने से इन दिनों डलहौजी में ज्यादातर पर्यटक पड़ोसी राज्य पंजाब से आ रहे हैं। वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से पर्यटन कारोबारी खुश हैं।
विज्ञापन


होटल व्यवसायी अमन महिंद्रू का कहना है कि वीकेंड पर काफी समय बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। डलहौजी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र पुरी, उपाध्यक्ष करण मोंगा और महासचिव हरप्रीत मोनू का कहना है कि डलहौजी में मई के महीने में पर्यटकों की संख्या काफी कम थी, लेकिन अब जून के महीने में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed