फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tour and travel sector deserted; silence prevails in the Sanskrit sphere as well.

Chamba News: टूर एंड ट्रैवल्स खाली, संस्कृत में भी सन्नाटा

Mon, 06 Jul 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tour and travel sector deserted; silence prevails in the Sanskrit sphere as well.
चंबा कॉलेज में टूर एंड ट्रैवल्स विषय में इस बार एक भी विद्यार्थी ने नहीं लिया दाखिला
विज्ञापन

भाषाओं की जननी मानी जाने वाली संस्कृत में भी सिर्फ एक ही विद्यार्थी ने लिया है प्रवेश
जिले के युवाओं को म्यूजिक का भी शौक नहीं, सिर्फ चार विद्यार्थियों ने ही लिया दाखिला
पंकज सलारिया
चंबा। महाविद्यालय कॉलेज में इस बार दाखिलों का रुझान साफ संकेत दे रहा है कि छात्र अब पारंपरिक और कौशल आधारित विषयों से दूरी बना रहे हैं। टूर एंड ट्रैवल्स जैसे कॅरिअर-ओरिएंटेड विषय में एक भी प्रवेश नहीं हुआ। संस्कृत जैसे पारंपरिक विषय में सिर्फ एक ही विद्यार्थी ने दाखिला लिया है।
चंबा कॉलेज में नए सत्र 2025-26 के लिए दाखिलों का ट्रेंड सामने आया है। नौकरी वाले कोर्सों में मारामारी है लेकिन कुछ पारंपरिक और कौशल विषयों में विद्यार्थियों की रुचि बेहद कम रही। टूर एंड ट्रैवल्स विषय की सभी सीटें खाली रह गई हैं। वहीं, भाषाओं की जननी मानी जाने वाली संस्कृत में भी सिर्फ एक ही विद्यार्थी ने प्रवेश लिया है। संस्कृत से अध्यापक, अनुवादक और रिसर्च के अवसर हैं लेकिन विद्यार्थियों को इसमें कॅरिअर निर्माण की संभावनाएं कम दिख रही हैं। म्यूजिक विषय में सिर्फ चार विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। पत्रकारिता में चार, लोक प्रशासन में एक, एजुकेशन विषय में पांच, शारीरिक शिक्षा में छह विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

--
प्राध्यापक न होना माना जा रहा खाता न खुलने की वजह
टूर एंड ट्रैवल्स का खाता न खुलने की वजह कॉलेज में प्राध्यापक न होना भी माना जा रहा है। इस विषय के प्राध्यापक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में विद्यार्थियों ने इस विषय में प्रवेश लेना सही नहीं समझा है। वहीं, दूसरी तरफ कॉलेज प्रशासन की मानें तो प्रवेश प्रक्रिया अभी भी जारी है। विद्यार्थी फीस जमा करवा रहे हैं। मेजर विषय के तौर पर विद्यार्थियों ने यह विषय भरे हैं। बताया जा रहा है कि प्रवेश प्रक्रिया जारी होने के चलते आगामी समय में यह संख्या बढ़ सकती है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया दस जुलाई तक जारी है। खाली रही सीटों को भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed