फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Topper honoured for excellent performance in Class 12 examination

Chamba News: जमा दो की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टॉपर सम्मानित

Wed, 06 May 2026 04:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
Topper honoured for excellent performance in Class 12 examination
चंबा। पीएम श्री राजकीय बाल उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के हिमाचल बोर्ड जमा दो के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कला संकाय के नितिन राणा ने मेरिट सूची में 7वां स्थान प्राप्त किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित कक्षा जमा दो के वार्षिक परीक्षा परिणाम में पीएम श्री राजकीय बाल उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बच्चों ने 72 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। कला संकाय के छात्र नितिन राणा ने 500 में से 490 अंक लेकर 98 प्रतिशत के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में 7वां स्थान हासिल किया है। कला संकाय में परिणाम 78 रहा। इसमे टॉपर नितिन राणा ने 98 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय परिणाम 70 प्रतिशत रहा। मुकेश कुमार ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में परिणाम 66 प्रतिशत रहा। मोहित कपूर औप नैतिक ने 94.4 प्रतिशत अंक लिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना ठाकुर ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से नितिन राणा की मेहनत की सराहना की और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। स्कूल प्रबंधन की ओर से नितिन राणा सहित अन्य टॉपर्स के सम्मान में विद्यालय प्रांगण में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नितिन राणा सहित उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतिंद्र सिंह और दीपक कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed