{"_id":"6a08a864b5bf9678b6011991","slug":"todays-mandate-will-decide-the-fate-of-the-candidates-chamba-news-c-88-1-cmb1003-183632-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जनादेश आज लिखेगा प्रत्याशियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जनादेश आज लिखेगा प्रत्याशियों का भाग्य
Sat, 16 May 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 16 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत चुवाड़ी के पोलिंग बूथ में पहुंची टीम। स्त्रोत आईपीआर
चंबा के तीन नगर निकायों में 205884 मतदाता तय करेंगे जीत और हार
तीनों नगर निकायों में चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे 72 उम्मीदवार
सुबह सात बजे शुरू होगा मतदान, पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना हुईं पार्टियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के तीन नगर निकायों में 205884 मतदाता चुनावी समर में कूदे 72 उम्मीदवारों की जीत और हार का फैसला तय करेंगे। नगर परिषद क्षेत्र चंबा और डलहौजी के अलावा नगर पंचायत चुवाड़ी में 17 मई को होने वाले चुनावों के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को अंतिम दौर की रिहर्सल के पश्चात पोलिंग पार्टियां समस्त मतदान उपकरणों और सामग्री सहित अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गई हैं। सभी पोलिंग पार्टियों की ओर से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। यह दोपहर तीन बजे तक चलेगी। मतदान थमने के बाद मतगणना शुरू होगी। शाम करीब सात बजे तक परिणाम घोषित होना शुरू हो जाएंगे। बचत भवन चंबा में मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
--
कहां है रोमांचक जंग
पूर्व भाजपा विधायक पवन नैय्यर का चौंतड़ा वार्ड और वर्तमान कांग्रेस विधायक नीरज नैय्यर का जुलाहकड़ी वार्ड हॉट सीट बन गया है। जुलाहकड़ी वार्ड में भी मुकाबला दिलचस्प होगा। भाजपा समर्थित मीनाक्षी ब्याल और कांग्रेस समर्थित भावना गुलाटी के बीच सीधी भिड़ंत है। शहर के दूसरे हॉट सीट वार्ड चौंतड़ा में पूर्व में विधायक रहे पवन नैय्यर के भतीजे सुनील चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला डॉ. संजीव सूरी से है। लिहाजा, दोनों के बीच कड़ी टक्कर के आसार हैं। हरदासपुरा वार्ड में चार उम्मीदवारों के बीच जंग है।
--
11 वार्डाें में 35 उम्मीदवार
नगर परिषद क्षेत्र चंबा के 11 वार्डों में 35 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी 11 वार्डों में 14855 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 7266 पुरुष और 7589 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
--
3150 मतदाता तय करेंगे 21 प्रत्याशियों का भविष्य
नगर परिषद डलहौजी के 9 वार्डों में 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर परिषद डलहौजी में कुल 3150 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दनमें 1494 महिला और 1656 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
--
एक निर्विरोध चुना, छह वार्डाें में होगा मतदान
नगर पंचायत चुवाड़ी में 7 वार्ड हैं। इनमें वार्ड नंबर 3 से एक उम्मीदवार का निर्विरोध चयन हुआ है। शेष 6 वार्डों में 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत चुवाड़ी के सभी 6 वार्डों में 2579 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1308 महिला और 1271 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
--
चुनावी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर परिषद क्षेत्र चंबा और डलहौजी, नगर पंचायत चुवाड़ी के मतदाता 17 मई को स्थानीय निकायों के लिए होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए अपना योगदान दें।
- मुकेश रेपसवाल, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी