{"_id":"58b8471c4f1c1bce1c8320c4","slug":"today-examination-student-stay-near-examination-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाएं आज, विद्यार्थी केंद्रों के समीप डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाएं आज, विद्यार्थी केंद्रों के समीप डटे
ब्यूरो, अमर उजाला, पांगी (चंबा)।
Updated Thu, 02 Mar 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में मौसम के बिगड़े मिजाज से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के समीप डेरा डालना पड़ा है। तीन मार्च से बोर्ड परीक्षाएं हैं। पांगी घाटी में मौसम का मिजाज ठीक नहीं हैं। बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसके चलते परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के नजदीक डेरा डालने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
कुछ रिश्तेदारों के पास ठहरे हैं तो कुछ को हॉस्टल या फिर अन्य लोगों के घर शरण लेनी पड़ी है। शिक्षा बोर्ड ने पांगी में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय किलाड़, साच, पुर्थी, सेचू नाला और धरवाल स्कूलों में परीक्षा केंद्र बना रखे हैं।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ विद्यालय किलाड़ को छोड़कर बाकी के सभी परीक्षा केंद्र भौगोलिक दृष्टि से अति दुर्गम क्षेत्रों में हैं। ऐसे में बीते दिनों हुई बर्फबारी को देखते हुए विद्यार्थियों ने अपने-अपने परीक्षा केंद्रों के नजदीक डेरा डाल लिया है। इनमें से कोई अपने रिश्तेदार तो कोई परीक्षा केंद्र नजदीक स्थित लोगों के घरों में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
पांगी में छात्र और छात्रा आवासों में भी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की अच्छी खासी तादाद जमा हो गई है। ये परीक्षाओं के समाप्त होने तक यहीं डेरा डाले रहेंगे। बीते सोमवार को पांगी घाटी में लगभग एक फुट तक ताजा हिमपात हुआ है। मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहने से मुख्य परीक्षा केंद्र किलाड़ से प्रश्नपत्र और परीक्षा संबंधी सामग्री अन्य परीक्षा केंद्रों तक भिजवा दी थी। वीरवार शाम तक पांगी घाटी में फिर से मौसम बिगड़ने लगा था।
................
परीक्षा के लिए तैयारियां पूरीं : भाग सिंह
पांगी घाटी में प्रदेश स्कूल बोर्ड के मुख्य परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ विद्यालय किलाड़ के प्रधानाचार्य भाग सिंह ने बताया कि मौसम के खराब रहने पर भी परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए तमाम तैयारियां कर ली गई हैं। विद्यालय से सभी विद्यार्थियों के परीक्षा क्रमांक भी जारी कर दिए गए हैं।