फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tipper fell on the lens, two injured including the driver

लेंटर पर गिरा टिपर, चालक समेत दो घायल

Tue, 31 May 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tipper fell on the lens, two injured including the driver
जगत-रूहणूकोठी सड़क मार्ग पर गरोला के पास डंगा धंसने से घर के लेंटर पर गिरा टिपर ।संवाद - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। रूहणूकोठी से जगत की ओर जा रहा बजरी से लदा टिपर सड़क का डंगा धंसने से मकान के लेंटर पर जा गिरा। इससे टिपर चालक और उसका सहयोगी घायल हो गए। चालक की पहचान मघर सिंह पुत्र जुल्फी राम निवासी चुवाड़ी और सहयोगी विनोद कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी लेच के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि उस समय मकान में कोई भी मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टिपर को गिरता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह 8:30 बजे बजरी से लदे टिपर को लेकर मघर सिंह अपने सहयोगी विनोद कुमार के साथ जगत की ओर से जा रहा था। जगत गांव के पास पहुंचने पर अचानक सड़क का डंगा धंस गया और टिपर उत्तम चंद पुत्र भगत राम के मकान के लेंटर पर जा गिरा। इससे मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने सड़क हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed