{"_id":"65c26d209bb6b0cea20a4c26","slug":"three-to-four-schools-will-hold-prayer-meetings-together-at-the-cluster-level-chamba-news-c-88-1-cmb1003-117848-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: क्लस्टर स्तर पर एक साथ प्रार्थना सभा करेंगे तीन से चार स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: क्लस्टर स्तर पर एक साथ प्रार्थना सभा करेंगे तीन से चार स्कूल
Tue, 06 Feb 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में अब क्लस्टर स्तर एक साथ तीन से चार स्कूल प्रार्थना सभा कर सकेंगे।
बच्चों को एक साथ मिड-डे मील परोसने की भी व्यवस्था रहेगी। क्लस्टर सिस्टम लागू होने से अब छोटी और बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों का मेल-जोल बढ़ेगा। जिला चंबा में शून्य से पांच सौ मीटर के तहत आते सीनियर सेकेंडरी, हाई, मिडल और प्राइमरी स्कूलों के क्लस्टर बना दिए गए हैं। स्कूल में तैनात शिक्षक कम शिक्षकों वाले स्कूलों में भी पढ़ा सकेंगे।
अब विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी की जाएगी। हाल ही में इस मसले को लेकर बैठक भी हुई थी। इसमें विभागीय अफसरों ने स्कूलों को क्लस्टर के तहत अपनी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। सरकार के इस कदम से रिसोर्स भी साझा विद्यार्थी कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को बड़े बच्चों से छोटे बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। गौरतलब है कि सरकार की ओर से क्लस्टर सिस्टम लागू किया गया है। इसका मकसद वरिष्ठ और प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच की दूरी खत्म करना है। इससे विद्यार्थी काफी कुछ सीखेंगे और उनकी झिझक भी टूटेगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि क्लस्टर बना दिए गए हैं। कहा कि इस बारे में जल्द ही गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। बैठक में इस सिस्टम के विशेषताओं बारे स्कूलों को अवगत करवा दिया गया है।
--