{"_id":"6ad3a875c03ac63dff081517","slug":"three-storey-house-reduced-to-ashes-in-pangis-seri-village-chamba-news-c-88-1-ssml1004-200249-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी के सेरी गांव में तीन मंजिला मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी के सेरी गांव में तीन मंजिला मकान जलकर राख
Sat, 17 Oct 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
पांगी के सेरी पंचायत में राख के ढेरमें तब्दील मिट्टी का मकान। जागरूक पाठक
20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान, प्रभावित परिवार ने पड़ोसियों के घर में ली शरण
ग्रामीणों, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मिलकर पाया काबू, तीन अन्य मकानों को भी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र की पंचायत करयूनी-कोठी के सेरी गांव में शनिवार सुबह सात बजे आग लगने से तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। हादसे में मकान के भीतर रखा सामान और आभूषण भी पूरी तरह नष्ट हो गए।
बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल में अचानक से आग लगने से धुंआ उठने लगा। जो पूरे मकान के जलने की वजह बना है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की घटना में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना में आसपास के तीन अन्य मकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
जानकारी के अनुसार देवी सिंह पुत्र फत्तु राम के मकान में अचानक आग लग गई। मकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने आवाज लगाकर परिवार को सतर्क किया। इसके बाद देवी सिंह पत्नी, दो बच्चों और मां के साथ सुरक्षित बाहर आ गए। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर और मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची। मकान सड़क से काफी नीचे होने के कारण आग बुझाने में मुश्किलें पेश आईं। ग्रामीणों और बचाव दल ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीन मंजिला मकान पूरी तरह जल चुका था। हादसे के बाद बेघर हुए परिवार को पड़ोसी के घर में शरण लेनी पड़ी है। अमर सिंह, प्यार सिंह और ध्याना सिंह के मकानों को भी आंशिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक डॉ. जनक राज ने प्रशासन को प्रभावित परिवार की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन किए जाने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
तहसीलदार पांगी संदीप शर्मा ने बताया कि आग से प्रभावित परिवार का तीन मंजिला मकान सामान सहित जलकर नष्ट हो गया है। परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को जल्द ही राशन और कंबल सहित अन्य आवश्यक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
--