{"_id":"6ad3a809e043d3d4970031f3","slug":"now-the-public-will-denotify-the-government-in-himachal-jairam-chamba-news-c-88-1-ssml1004-200256-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जनता हिमाचल से सरकार को करेगी डिनोटिफाई : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जनता हिमाचल से सरकार को करेगी डिनोटिफाई : जयराम
Sat, 17 Oct 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
भलेई में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर-जागरूक पाठक
नेता प्रतिपक्ष बोले- ठंडे बस्ते में चली गई हैं जनकल्याणकारी योजनाएं
कांग्रेस पर चुनावी गारंटियां और घोषणापत्र में किए गए वादे पूरे न करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत/सरोल/चंबा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंबा प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में बुजुर्गों को पेंशन देने का निर्णय लिया था, जबकि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही हजारों संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया।
अब जनता कांग्रेस सरकार को हिमाचल से डिनोटिफाई करेगी। यह बात उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कही।
नेता प्रतिपक्ष ने गृहिणी सुविधा, शगुन, सहारा, हिमकेयर और स्वावलंबन योजनाओं को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये जनकल्याणकारी योजनाएं ठंडे बस्ते में चली गई हैं। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पर चुनावी गारंटियां और घोषणापत्र में किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।
पंचायत चुनावों को टालने की कथित कोशिशों पर जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी। उन्होंने चुराह के कोटी और डलहौजी के भलेई में आयोजित नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान सम्मेलनों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से ग्रामीण विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने पंचायत और नगर निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सफलता को कांग्रेस के प्रति जनता के असंतोष का संकेत बताया। साथ ही, कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आग्रह किया।