फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three seats remained vacant in Retail Management in Chamba College

Chamba News: चंबा कॉलेज में खाली रह गईं रिटेल मैनेजमेंट में तीन सीटें

Mon, 02 Sep 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Three seats remained vacant in Retail Management in Chamba College
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में बीवॉक के कोर्सों की सीटें भरने के लिए इस बार ज्यादा समय नहीं लगा। टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी की सभी सीटें फुल हो गई हैं। रिटेल मैनेजमेंट की भी 37 सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन

अब रिटेल मैनेजमेंट में ही तीन सीटें बची हैं। कॉलेज प्रशासन इन्हें भरने का प्रयास कर रहा है। इन कोर्साें में पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थियों में खासी दिलचस्पी दिखी है।
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में सात साल से बीवॉक की पढ़ाई हो रही है। रिटेल मैनेजमेंट और टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के लिए 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं। वर्ष 2017 में विश्वविद्यालय प्रशासन ने चंबा कॉलेज में बीवॉक की पढ़ाई शुरू की थी। साल दर साल इन कोर्साें में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ती जा रही है। बीवॉक में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिमाह कौशल विकास भत्ता भी देने का प्रावधान है। शारीरिक रूप से सक्षम को एक हजार और अक्षम को 1500 रुपये की राशि जिला रोजगार कार्यालय की ओर से दी जाती है। इसके लिए विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद आवेदन करना होता है। हर माह नियमित तौर पर भत्ते की किस्त की अदायगी संबंधित विभाग करता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा ने बताया कि कॉलेज में इस बार रिटेल मैनेजमेंट की 37 और टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी की 40-40 सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed